कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरणविद प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ सानंद महाराज के निधन पर दु:ख जताते हुए शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सेवादल ने प्रो. अग्रवाल की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
शुक्रवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता सिनेमा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए झंडाचौक पहुंचा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो. जीडी अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, प्रीति सिंह, हर्षिता, कृष्णा बहुगुणा, सूरज कांति, कुसुम असवाल, हेमचंद्र पंवार व विजय माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
उधर, बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में हुई कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रो. जीडी अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, दिलवर प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, हेमचंद्र पंवार, विजय रावत, वसीम अख्तर, गौरव ढौंडियाल, अतुल नेगी आदि शामिल रहे।
फोटो