फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बच्चे समेत 50 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार और निकटवर्ती जयहरीखाल, द्वारीखाल और एकेश्वर ब्लाक में लोगों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक आठ साल का बच्चा, आठ स्वास्थ्य कर्मियों समेत 50 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि बेस अस्पताल में कार्यरत तीन महिला और तीन पुरुष कर्मी, दुगड्डा में एक किशोरी, पदमपुर में एक आठ साल का बच्चा, टीआरएच कौड़िया सेंटर में दो स्वास्थ्य कर्मी, देहरादून से कोटद्वार आने वाली दो महिलाएं, हरिद्वार से कोटद्वार आने वाला एक व्यक्ति, गजियाबाद से कोटद्वार आने वाला एक व्यक्ति, दिल्ली से कोटद्वार आने वाली एक महिला, बिजनौर से कोटद्वार आने वाला एक किशोर, नोएडा से कोटद्वार आने वाले एक व्यक्ति के अलावा कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनको कोरोना मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
टिहरी जिले में 129 लोग मिले संक्रमित
नई टिहरी। टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 129 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 402 तक पहुंच गई है। 2074 सैंपल प्रतीक्षारत हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 48, चंबा में 43, थौलधार 20, भिलंगना 8, जाखणीधार 6, जौनपुर में 2 और देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। एडीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए मास्क पहनने और कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें