फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार नगर निगम: मेयर और 40 पार्षद चुनने को आज लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आठ दिसंबर, 2017 को अस्तित्व में आया कोटद्वार नगर निगम 40 वार्डों में विभाजित है। नवसृजित कोटद्वार नगर निगम के मतदाता रविवार को अपने पहले मेयर और पार्षदों को चुनने के लिए मोहर लगाएंगे। पुलिस-प्रशासन ने नगर निगम के चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी 40 वार्डों में चुनाव के लिए 98 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां शनिवार देर शाम पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर पहुंच गई हैं। रविवार को नगर निगम के पहले बोर्ड के लिए 1,03, 671 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

करीब सालभर पहले वजूद में आए नगर निगम में पुराने नगर पालिका परिषद के सभी 11 वार्ड (आबादी करीब 29 हजार) नए परिसीमन के बाद अब 11 वार्डों में ही सिमट गए हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम में शामिल हुए सनेह, पदमपुर सुखरो, पदमपुर मोटाढांक और हल्दूखाता पटवारी सर्किल के 35 ग्राम पंचायतों के 73 राजस्व गांवों में 29 वार्ड नए बनाए गए हैं। यहां के मतदाता पहली बार स्थानीय निकाय के लिए मतदान करेंगे। नगर निकाय के लिए मतदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना है।
विज्ञापन


कोटद्वार नगर निगम एक नजर में
नगर निगम का गठन-8, दिसंबर, 2017
नगर निगम क्षेत्र के कुुल वार्ड-40
नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी-1,35,647
नगर निगम में कुल मतदाता-1,03, 671
कुल महिला मतदाता-52,204
कुल पुरुष मतदाता-51,467
कुल पोलिंग बूथ-98
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें