किशनपुर। भाबर के श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में आयोजित पांच दिवसीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं में रमन सदन 219 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टैगोर सदन ने रमन सदन को 36 रनों से और फुटबाल में टैगोर सदन ने तिलक सदन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्राइमरी वर्ग के म्यूजिकल चेयर में रमन सदन की शिखा नेगी ने बाजी मारी। लांग जंप में रमन सदन की सपना गौड़ और तिलक सदन की दिया नेगी कमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही। बैलून ब्रस्टिंग में रमन सदन के कार्तिकेय गौड़ पहले और सुभाष सदन के शौर्य भट्ट दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के खो-खो में टैगोर सदन ने सुभाष सदन को 10-6 से पराजित किया।
पांच दिवसीय शरदकालीन खेलों की अंकतालिका में रमन सदन ने 219, तिलक सदन ने 208, टैगोर सदन ने 188 और सुभाष सदन 135 अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डा. गिरीश उनियाल ने सभी छात्रों की खेल भावना की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका बृजमोहन सिंह रावत ने निभाई। इस अवसर पर दीपक गौड़, राकेश कंडारी, अमित गुसाईं, सुभाष केष्टवाल, मंजू डबराल, किरण गौड़ व ममता बिष्ट मौजूद रहे।
-फोटो