फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग रचनात्मक कार्यों में करें। इससे देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में निर्वाचित हेड ब्वाय जय अग्रवाल और हेड गर्ल खुशी अग्रवाल को बैज पहनाकर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ लेने वाले छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों में वाइस हेड ब्वाय आयुष धस्माना, वाइस हेड गर्ल निधि नेगी, स्पोर्ट्स कैप्टन सुरेंद्र राना और खुशी चौहान, कोषाध्यक्ष तुषार डियूंडी और श्रद्धा गौड़, अनुशासन हेड प्रियांशु प्रभाकर और ईशा वेदी, वाइस अनुशासन प्रभारी आकाश घिल्डियाल और अनुश्री अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी आकाश कुमार और जानवी कोटनाला शामिल हैं। ब्रिगेडियर चटर्जी ने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे छात्रसंघ की परंपराओं के तहत अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए छात्रों व विद्यालय के उन्नयन में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर मयंक डियूंडी और रेशमा रावत ने भी अपने विचार रखें। विद्यालय के कार्यवाहक चेयरमैन कर्नल शांतनु रॉय, प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने छात्रों से अनुशासित रह कर विद्यालय हित में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन श्वेता कठैत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें