फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बिछाने के लिए खोदा, नालियों में फेंका मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के कंचनपुरी और हल्दूखाता में दूरसंचार कंपनी के ठेकेदार ने ओएफसी केबल डालने के लिए कुछ ही समय पहले बने फुटपाथ को खोद दिया, जिसका मलबा नालियों और सड़कों पर फेंक दिया गया। भाबर के ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी फुटपाथ को ठीक कराकर मलबे की सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कंचनपुरी और हल्दूखाता निवासी प्रमोद रावत, वीरेंद्र भट्ट, मनोज भट्ट, यशपाल सिंह बिष्ट, परमेश्वरी देवी, प्रेम सिंह तड़ियाल, सुरेंद्र तड़ियाल, सतीश धूलिया, बिशंबर दत्त धूलिया ने बताया कि दूरसंचार कंपनी ग्रामसभा में लाइन बिछा रही है। लाइन बिछाने के लिए कंपनी के ठेकेदार ने कुछ ही समय पूर्व बने फुटपाथ को खोद दिया। फुटपाथ में लगी टाइलों को फिर से लगाने के बजाय नालियों में फेंक दिया गया। दूरसंचार विभाग के सहायक अभियंता आरके कुकरेती ने बताया कि ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत ओएफसी केबल डाली जा रही है। बताया कि यदि किसी स्थान पर ठेकेदार के द्वारा मलबे को नालियों में डलवाया गया है, तो मलबे की सफाई कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें