फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौड़ी जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/पौड़ी। धुमाकोट हादसे के बाद हरकत में आए पौड़ी जिला प्रशासन ने जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद यात्री वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह पांच बजे के बाद ही इन सड़कों पर यातायात प्रारंभ होगा। मार्गों की सूची संबंधित पुलिस थानों, तहसील और परिवहन अधिकारियों को भेज दी गई है। ओवरलोडिंग को भी सख्ती से रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की दृष्टि से जिलाधिकारी सुशील कुमार ने गत पांच जुलाई को हुई बैठक का हवाला देते हुए धुमाकोट तहसील की आठ सड़कों, लक्ष्मणझूला थाने की दो, रिखणीखाल थाना क्षेत्र में तीन, लैंसडौन थाने की पांच, कोटद्वार थाने की दो और कालागढ़ थाने के अंतर्गत एक कुल 21 सड़कों पर रात को नौ बजे के बाद और सुबह पांच बजे से पहले यात्री वाहनों के संचालन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने संबंधित पुलिस, परिवहन और तहसील अधिकारियों को नियमों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा दी गई सड़कों की सूची में दुगड्डा-लक्ष्मणझूला मार्ग, दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग, गुमखाल-कोटद्वार मोटर मार्ग, लैंसडौन-जयहरीखाल-गुमखाल मोटर मार्ग, लैंसडौन-रिखणीखाल मोटर मार्ग, लैंसडौन-कोटद्वार मोटर मार्ग, गुमखाल-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग, कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग, रथुवाढाब-रिखणीखाल मोटर मार्ग, रिखणीखाल-धुमाकोट मोटर मार्ग, लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग, बैराज-चीला मोटर मार्ग, रामनगर-धुमाकोट-पौड़ी मोटर मार्ग, धुमाकोट-कोटद्वार मार्ग, धुमाकोट-रिखणीखाल मोटर मार्ग, धुमाकोट-गोलीखाल मोटर मार्ग, धुमाकोट-भौन-पीपलीपानी मोटर मार्ग, नैनीडांडा-शंकरपुर-रामनगर मोटर मार्ग, धुमाकोट-सिमडी-रिखणीखाल मोटर मार्ग, किनगोड़ीखाल-दिगोलीखाल मोटर मार्ग, रामनगर-कालागढ़ व कोटद्वार जंगल मार्ग पर शाम नौ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने आकस्मिक सेवा 108 वाहन और बीमार लोगों को ले जाने वाले अन्य वाहनों को छूट प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें