कोटद्वार। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शुक्रवार को 167.47 लाख की लागत से बनने वाले वयेला मल्ला-सिरवाणा-भयांसू मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होेंने कहा कि मार्ग के बनने से क्षेत्र के कई गांवों को यातायात का लाभ मिलेगा।
शुक्रवार को सिरवाणा गांव में तीन किमी सिरवाणा-भयांसू मोटर मार्ग का भूमि पूजन बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौंन विधानसभा विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को छह किमी की पैदल दूरी नापकर गांव तक पहुंचना पड़ता है। सड़क बनने से उन्हें सभी सहूलियतें मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। समारोह में हुयूदी, रतवाणा, बगर, भयांसू व सिरवाणा के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग स्वीकृत कराने पर विधायक को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान रीना देवी, भयांसू के प्रधान दिनेश राणा, सतेंद्र रावत, सैन सिंह, गोपाल रावत, जेपी ध्यानी, चंद्रशेखर, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, दीपू, कृपाल व विक्रम नेगी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विधायक दिलीप रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी, केंद्र में उगी झाड़ी और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने सीएमओ से फोन पर स्वास्थ्य केंद्र में सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
-फोटो