फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंयसेवियों ने लिया पॉलिथीन उन्मूलन का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के एसजीआरआर कण्वघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने भाबर के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ ही पॉलिथीन उन्मूलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ पार्षद शैलेंद्र शैलेश डबराल और शिव प्रसाद उनियाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. गिरीश उनियाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बच्चों को जानकारी दी । एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने स्वयंसेवियों के सामने अगले सात दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें कण्वाश्रम, क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ सफाई, लोगों को स्वच्छता और रक्तदान के लिए जागरूक और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विमला कोटनाला, मीनाक्षी बड़थ्वाल, किरण गौड़, मंजू डबराल, जनार्दन बौंठियाल, दीपक गौड़, बृजमोहन रावत, मधुसूधन कुकरेती, प्रकाश गौनियाल, गौरव गौड़ व अनूप बड़थ्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें