फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात शुरू होने में एक महीना शेष, कब होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने गत दो वर्षों से आपदा से जूझ रहे कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार कोटद्वार क्षेत्र की घोर उपेक्षा कर रही है। एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का जीवन स्तर उठाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर हेमलता नेगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सिंचाई और जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए बरसात से पहले ही बाढ़ सुरक्षा कार्य, क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत कर किसानों को राहत दिए जाने की मांग की है। मेयर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विगत वर्ष खोह, मालन, सुखरो सहित ग्वालगढ़ नदियों में आई आपदा से किसानों के खेत बह गए थे। भारी बरसात के चलते सिंचाई की गूलें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। बजट के अभाव में क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत नहीं किए जाने से अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। अब बरसात शुरू होने में मात्र महीनाभर शेष बचा है। ऐसे में किसानों के हितों के प्रति सरकार बेसुध पड़ी है। उन्होंने खोह नदी, ग्रास्टनगंज, किशनपुर, सनेह, पनियाली स्रोत, सिमलचौड़, सत्तीचौड़, ध्रुवपुर, खूनीबड़, सुखरो नदी, ग्वालगढ़ नदी, मालन नदी के नंदपुर, कोटला, मोटाढांक क्षेत्र और तेलीस्रोत से सटे रामदयालपुर, तेलीबाड़ा, मगनपुर और शीतलपुर सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें