फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार जिला नहीं बना को अधिवक्ता करेंगे उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार जिले की मांग को लेकर बार एसोएिसशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एसडीएम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और अधिवक्ता अपनी एक सूत्री मांग को लेकर वर्षों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा ने सरकार से जिला बनाने के नाम पर क्षेत्रीय जनता से वोट लिए और जीतने के बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। इसके कारण क्षेत्रीय जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आने वाले समय में भाजपा इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, इंद्रेश भाटिया, अरविंद वर्मा, संजय जोशी, प्रदीप कर्णवाल, सुरेंद्र सिंह नेेगी, प्रवेश रावत, रश्मि कोठारी, सुदामा राम अमोली, कुंवर सिंह गुसाईं, विनोद टम्टा, कृष्णा भारद्वाज, दीपक रावत, आलोक रावत, शंकर रावत, सोहन सिंह, बीपी नौटियाल, श्रद्धानंद, प्रकाश सिंह, किशोरी लाल, राज विमल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें