कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी 31 यूके बटालियन के कैडिटों द्वारा एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें कैैडेट्स ने जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ समाज बनाने का संकल्प लिया।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने शुभारंभ किया। उन्होंने महाविद्यालय के कैडिटों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य से महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आंध्रप्रदेश में आयोजित एनसीसी की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले कैडिटों को मेडल और प्रमाणपत्रों के साथ पुरस्कृत किया। इसके बाद उन्होंने एनसीसी की रैली को रवाना किया।
लेफ्टिनेंट डा. प्रीति के नेतृत्व में महाविद्यालय के कैडेटों ने स्वस्थ भारत के लिए रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान कैडिटों ने नारों के साथ शहर वासियों केे स्वच्छता केे बनाते हुए स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डा. प्रीति, अंडर ऑफिसर तनु गुसाईं, अंडर ऑफिसर काजल सहित सभी कैडेट मौजूद थे।
-फोटो