फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने देश की लोक संस्कृति का दिया परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय जूनियर हाईस्कूल उम्रैला दुगड्डा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यमकेश्वर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बड़ोनी और मोहनलाल बौंठियाल ने किया। प्रशांत बडोनी ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से देश की विभिन्न संस्कृतियों का परिचय दिया है। इससे हमारे देश के लोगों की एकता झलकती है। वार्षिकोत्सव समारोह में जूनियर हाईस्कूल उम्रैला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूंगधार के छात्र-छात्राओं ने देश की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने गढ़वाली, राजस्थानी, हिमाचली और देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पहाड़ों से हो रहे पलायन व भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास, उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बड़ोला, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी, प्रधानाध्यापक सुशील चंद्र, ग्राम प्रधान शालिनी रावत, भगत सिंह, दीवान सिंह रावत व मनमोहन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें