फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमल्याणी के ग्रामीणों ने की शिक्षका के तबादले की मांग, बीईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम तिमल्याणी के ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका का अन्यत्र तबादला करने की मांग की। कहा कि उक्त शिक्षिका ज्यादातर विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती। इसके कारण उनके नौनिहालों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि सात अप्रैल तक उक्त शिक्षिका का तबादला नहीं किया गया तो अभिभावक विद्यालय में तालाबंदी के साथ ही धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षा समिति की अध्यक्ष हेमलता देवी, खुशीराम कुकरेती, राजेश्वरी देवी, सुषमा देवी, रूपचंद व देवचंद्र ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें विद्यालय की समस्या बताई। उन्होंने एक स्वर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमल्याणी में कार्यरत शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग की। कहा कि तिमल्याणी में कार्यरत शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती, जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सात अप्रैल तक का समय दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर अमित कोठियाल ने बताया कि इस समय स्थानांतरण नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा पहले भी शिक्षिका को विद्यालय से स्थानांतरण करने की मांग की गई थी। ग्रामीणों की मांग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमल्याणी की शिक्षिका को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई में कार्यरत शिक्षिका को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमल्याणी व्यवस्था पर भेज दिया है, जिससे व्यवस्थाएं बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें