फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद राजस्व पुलिस ने दर्ज किया गैनोली गांव की चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। तहसील कोटद्वार के ग्राम पंचायत सरूडा हनुमंती के राजस्व ग्राम गैनोली में गत 6 मई की रात्रि हुई चोरी के मामले में राजस्व पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरूडा हनुमंती के राजस्व ग्राम गैनोली में चोरों ने गत छह मई की रात को एक घर के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए थे। घटना का पता भवन स्वामी को अगले दिन लगा । भवन स्वामी ताजवर सिंह नेगी की सूचना पर राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया था। भवन स्वामी ने राजस्व पुलिस को 59 हजार रुपये की नगदी, तीन सोने के लॉकेट, छह सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कड़े, दो सोने की चेन चोरी होने की जानकारी दी थी। राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी सीला तीन शिवदत्त नौटियाल ने बताया कि इस मामले में भवन स्वामी ताजबर सिंह नेगी की ओर से सात मई को तहरीर दी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार को मामले में चोरी का मुकदमा दर्जकर लिया गया है। चोरी का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें