फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील में गरजीं भोजन माताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भोजन माताओं को नियमित किए जाने सहित सात सूूत्री मांगों को लेकर दुगड्डा ब्लाक की भोजन माताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से उनकी सात मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताएं हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुईं। उन्होंनेे कोटद्वार के बदरीनाथ मार्ग से होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील में जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी के नेतृत्व में भोजन माताओं ने नारेबाजी के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भोजन माताओं ने कहा कि वर्ष 2011 से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से कई बार वार्ता किए जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में भोजन माताओं को नियमित किए जाने, सामाजिक सुरक्षा के तहत भविष्य निधि और बीमा सुविधा दिए जाने, तीन हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना को निरस्त किए जाने, मध्याह्न भोजन योजना के निजीकरण पर रोक लगाई जाने, विद्यालयों में ताजा पकाया भोजन दिया जाने, सेवानिवृत्त होने पर एक लाख रुपये के अलावा वृद्धा पेंशन दिए जाने, बंद हो गए विद्यालयों से निकाली गई भोजन माताओं को वापस कार्य पर रखे जाने की मांग की।
इस अवसर पर सीटू के जिला प्रभारी टीका प्रसाद पोखरियाल, यूनियन की जिला अध्यक्ष एश्वर्या जुयाल, ब्लाक अध्यक्ष अनीता शर्मा, गीता देवी, उर्मिला देवी, गुड्डी देवी, शखी देवी, सरोज देवी, कुसुमलता, पुष्पा देवी, विद्या देवी, बबीता देवी, सुलोचना देवी, कमला देवी, हेमा देवी, कमलेश देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें