फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को टीका नहीं लगाने पर लोगों ने टीकाकरण केंद्र में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पदमपुर सुखरो स्थित टीकाकरण केंद्र पर बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए सिरिंज उपलब्ध नहीं होने पर बच्चों को टीका नहीं लग पाया। ऐसे में यहां पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा। दो घंटे तक हंगामा होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह सिरिंज की व्यवस्था की, उसके बाद बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह टीकाकरण के लिए निर्धारित समय पर करीब दस बजे लोग बच्चों का टीकाकरण के लिए पदमपुर सुखरो स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे। लोगों के वहां पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सिरिंज न होने के कारण बच्चों को टीके नहीं लग पाएंगे। जिसपर दूर-दराज से अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे लोग भड़क गए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर टीका लगाने का दबाव डाला। स्थानीय नागरिक यशपाल सिंह बिष्ट, यशवीर रावत, रंजना शर्मा, कल्पना नेेगी ने स्वास्थ्य विभाग पर उनके बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि वे तीन सप्ताह से अपने बच्चों को टीका लगाने के लिए केंद्र में पहुंच रहे हैं, लेकिन बार-बार कभी टीका तो कभी सिरिंज उपलब्ध नहीं होने की बात बोलकर कर्मचारी उन्हें वापस भेज देते हैं। उन्होंने केंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने अन्य केंद्र से सिरिंज लाकर बच्चों को टीके लगाए।
उधर, स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक कार्यक्रम मैनेजर अखिलेश नैथानी ने कहा कि केंद्र में सिरिंज समाप्त होने की जानकारी कर्मचारियों ने नहीं दी थी। फिलहाल मोटा ढांक केंद्र से सिरिंज की व्यवस्था कर दी गई है। भविष्य में केंद्र की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें