फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ में नहीं हो सकती केदारनाथ की पूजा

Tue, 25 Jun 2013 04:20 PM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदारनाथ में स्वयंभू भोलेनाथ हैं यहां की पूजा ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल केदारनाथ के गर्भगृह में फोटो खिंचवा कर करोडों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गोविंदघाट में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछने गए पूर्व अध्यक्ष भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि केदारनाथ में शीतकाल में देवताओं के विचरण करने की अनुभूति होती है। केदारनाथ मंदिर पांडव कालीन है।

उत्तराखंड की पल पल अपडेट के लिए क्लिक करें

केदारनाथ में पग-पग पर देवताओं के अंश आज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दस दिन गुजर गए लेकिन प्रशासन और मंदिर समिति ने अभी तक मंदिर के गर्भगृह, शोभा मंडप और परिसर की सफाई तक नहीं कराई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बीकेटीसी के अध्यक्ष प्रतिबंधित क्षेत्र मंदिर के गर्भगृह में इलेक्ट्रानिक मीडिया को ले जा कर वहां की कवरेज करा रहे हैं। जबकि मंदिर के मंडप तक भी कैमरा नहीं ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को मंदिर की दशा सुधारने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने चाहिए।

मंदिर के गर्भगृह में शुद्धिकरण यज्ञ, संकल्प कर नियमित पूजाएं संपन्न करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ में कराई जा रही है। जबकि मंदिर और स्वयंभू लिंग केदारनाथ में आज भी मौजूद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें