फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी: 87 सड़कें ब्लॉक, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल; यलो अलर्ट जारी

Thu, 10 Jul 2025 01:36 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी है। देहरादून समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से 87 सड़कें बंद हैं। चमोली और उत्तरकाशी सबसे प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में 17, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौराढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सड़कें बंद हैं, जबकि उत्तरकाशी जिले में एक राजमार्ग सहित 12 सड़के बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें