फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे जिपं सदस्य के समर्थित प्रत्याशी घोषित

Wed, 09 Jul 2025 01:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव में आज नामांकन जांच का आखिरी दिन होगा। इसके बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को जिला पंचायत सदस्य का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्हें बृनांड वास्तिल जिपं क्षेत्र से समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, गंगरोली जिला पंचायत से विरेंद्र सिंह को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: छोटी सरकार के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की बड़ी धमक, 59 प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा

आज नामांकन जांच का आखिरी दिन

प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नामांकन जांच का आखिरी दिन होगा। इसके बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। 14 जुलाई को पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। प्रदेश में प्रथम व द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया दो से पांच जुलाई के बीच हुई थीं। इसके बाद सात जुलाई से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई, जो कि बुधवार को खत्म हो जाएगी। जांच के दौरान जो नामांकन मानकों के हिसाब से पूरे नहीं होंगे, उन्हें निरस्त किया जाएगा। बचे हुए सभी प्रत्याशियों को 10 व 11 जुलाई को नामांकन वापसी का मौका दिया जाएगा। 11 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। सूची में शामिल इन प्रत्याशियों में से प्रथम चरण के लिए 14 जुलाई को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें