फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका, 34 विधायक हैं साथः हरीश रावत

Sat, 07 May 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान हरीश रावत ने उत्तराखंड को धन्यवाद दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है ‌कि फ्लोर टेस्ट में विधायक लोकतंत्र के पक्ष में मतदान करेंगे। रावत ने कहा कि सभी 34 विधायक मेरे साथ हैं। हरीश रावत ने कहा ‌कि मैं कभी भी विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल नहीं हुआ। यह झूठ भाजपा द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।

सीबीआई जब चाहे मुझे जांच के लिए बुला सकती है। बीजेपी ने धन, बल से उत्तराखंड की सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है और उत्तराखंड को गहरा घाव दिया है। रावत ने कहा कि ये उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें