फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रावत सरकार में सबका एक ही एजेंडा है- लूट'

Thu, 12 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि हरीश रावत ने जिस तरह सरकार बचाई है, उससे साफ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। स्टिंग की सीडी में जिस तरह जितना मर्जी कमाने खाने पर आंख बंद कर लेने की उनकी बात सबने सुनी और देखी है। जब तक विधायकों को घूस खिलाते रहेंगे तब तक भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि हरीश रावत की सरकार में सभी के अपने-अपने एजेंडे हैं, पर सबका कॉमन एजेंडा है-लूट। मुख्यमंत्री हरीश रावत दो साल से लगातार प्रदेश का भावनात्मक शोषण कर रहे हैं। इसी क्रम में अब वे खुद को शोषित व उत्पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

नरसिंह राव के पदचिहनों पर रावत
सच्चाई तो यह है कि वे तकनीकी रूप से तो जीते हैं, पर लोकतांत्रिक रूप से हार गए हैं। पूर्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने झामुमो सांसदों को घूस देकर विश्वास मत जीता था। हरीश रावत ने उनका अनुसरण करते हुए अपने विधायकों को घूस खिलाकर फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल की।  
विज्ञापन


प्रस्ताव आया तो भाजपा में शामिल होंगी रेखा
भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस की असंतुष्ट विधायक रेखा आर्य की तरफ से भाजपा में शामिल होने के लिए कोई प्रस्ताव आया तो उस पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि वे पहले भी भाजपा में रह चुकी हैं। वहीं भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल के मामले में पार्टी अगली कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें