फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांच की बोतल से युवक पर हमला, रेफर

Wed, 28 Jan 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक पर कांच की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुलनाम पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम जमालपुर कलां थाना कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की रात उसका भाई गुलजार अपने दोस्त को तलाशते हुए चौधरी कॉलोनी जमालपुर कलां में वसीम के घर के पास पहुंचा। वहां आरिफ निवासी जमालपुर कलां ने पुरानी रंजिश के चलते गुलजार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वहां पड़ी कांच की बोतल तोड़कर उसने गुलजार पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ की नसें कट गईं। गुलजार के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरिफ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर गुलनाम मौके पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। इलाज में व्यस्त रहने के चलते मंगलवार को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें