- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी कार को ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोशन यादव पुत्र राज यादव निवासी सेक्टर 122 जनता फ्लैट नोएडा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने परिवार के साथ धनोल्टी जा रहे थे। उन्होंने कार को गुरुकुल कांगड़ी हाईवे पर सड़क किनारे सावधानीपूर्वक खड़ा किया तभी पीछे से आए एक ऑटो चालक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो और चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ की, चालक ने अपना नाम रिंकू बताया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।