फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिस का मुखबिर समझ युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने पुलिस का मुखबिर मानते हुए उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने उसे हत्या करने की भी धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इनाम हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी हजाराग्रंट ने शिकायत देकर बताया कि गांव के कई लोग रात के समय खनन का काम करते हैं। खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना देकर उसने पुलिस को नहीं पकड़वाया है। जबकि उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी है। लेकिन उसके बाद भी गांव के वाजिद, मोनू आदि ने मिलकर गांव में पकड़ लिया और मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें