फोटो
हरिद्वार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में ज्वालापुर स्थित राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड पर अंजुमन मुहब्बाने रसूल ने ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी पहुंचकर रक्तदान किया। 37 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला अफजाई भी की गई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिनेता शादाब सलमानी ने कहा कि पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजसेवा में योगदान देना चाहिए। इस दौरान जॉनी मंसूरी, राव वसीम, राव नदीम, जमाल आदि ने सहयोग किया। संवाद