फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक पर पंच से किया हमला, आंख में गंभीर चोट आई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की राम रहीम कॉलोनी में एक युवक पर पंच से हमला कर दिया गया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। पंच से हमले में युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिलशाद पुत्र निसार अहमद निवासी राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर ने शिकायत दी। बताया कि उसका पुत्र साहिल घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले के ही आफताब, अयान, अकरम, मुकर्रम ने आकर गाली-गलौज कर दी। जान मारने की नीयत से साहिल पर पंच से हमला कर दिया। हमले में साहिल की आंख पर गंभीर चोट आई है। लहूलुहान हालत में किसी तरह साहिल ने भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। तब आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में साहिल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी आंख गंभीर छोटे आने के कारण खराब हो गई है। उसका फिलहाल उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें