फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट-घाट पर जय-जय गंगे हर-हर गंगे

Fri, 13 May 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
जय जय गंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा जन्मोत्सव के दिन हरिद्वार के घाट-घाट पर जय-जय गंगे हर-हर गंगे के जय घोष से हरकी पैड़ी क्षेत्र गूंजता रहा। हजारों पुरोहितों ने दिनभर हरकी पैड़ी और कुशावर्त घाट सहित गंगा के दर्जनों घाटों पर गंगा मैया का पूजन किया। घाट-घाट पर गंगा आरती हुई और हरकी पैड़ी पर गंगा सभा की तरफ से दोपहर के समय विशेष आरती का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा जन्मोत्सव पर युवा पुरोहित मंडल के बैनर तले समूचे नगर को दर्जनों तोरण द्वारों से पाट दिया गया था। सवेरे सवा दस बजे जैसे ही वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि प्रारंभ हुई, अपने परिवारों सहित हजारों पुरोहित गंगा के घाटों की ओर उमड़ पड़े। अधिकांश के हरकी पैड़ी और कुशावर्त पर षोड़षोपचार के साथ गंगा पूजन किया। गंगा मैया की आरती उतारी गई। पूजन के उपरांत पुरोहितों ने पंडितों और पूज्यों को भोजन कराया। हरकी पैड़ी पर गंगा सभा के तत्वावधान में और महामंत्री राम कुमार मिश्रा के संयोजन में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में बड़ी संख्या में गंगा तट पर आए तीर्थ यात्री भी उपस्थित थे। गंगा मैया को महाभोग लगाया गया।
सायंकाल हरकी पैडी पर हुई आरती में एक बार फिर से हजारों लोग उमड़े। अनेक यात्रियों ने पीत वस्त्र धारण कर रखे थे। आरती स्थल पर 11 पुरोहितों ने जब हजारों तीर्थ यात्रियों से दोनों हाथ उठवाकर गंगा रक्षा का संकल्प कराया, तब अद्भुत समा जय घोष से बन गया। सायंकाल हजारों यात्रियों ने छोटे-छोटे दीप जलाकर गंगा मैया में छोड़े। आज सभी घाटों पर सायंकालीन एवं प्रात:कालीन आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें