फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा प्रतियोगिता में महिलाओं ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
वैश्य बंधु समाज महिला विंग की और से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दुर्गा नवमी पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों ने गरबा प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। चंद्राचार्य चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने गरबा एवं भक्ति गीत, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। आरती, रीतू तायल व अर्चना अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गरबा, भक्ति गीत संगीत पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा सिंघल, तोषी, पूजा बंसल, मधु मित्तल, अमिता जैन, विनती जैन, मीना जैन, शालिनी गर्ग, पिंकी अग्रवाल, सीमा, ललतेश, अंजना, संगीता गुप्ता, मृदुला शास्त्री, मोनिका, गीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि बालिका संरक्षण एवं बुराइयों की समाप्ति का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें