फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक ज्वालापुर के सुभाषनगर गली नंबर 9 बी निवासी रणजीत सिंह राणा ने शिकायत देकर बताया कि उसके पुत्र अमित राणा की शादी सात मार्च 2019 को सुहानी पुत्री ओमकार चौधरी निवासी ग्राम मझरा मोहल्ला सैफनी थाना शाहबाद, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। रणजीत राणा का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू स्वभाव ठीक नहीं था। शादी के बाद से ही उनका बेटा अमित परेशान रहने लगा था। आरोप है कि पुत्रवधू के मामा बंटी व टिंकू और भाई अनूप की ओर से उनके बेटे को टेलीफोन पर गाली-गलौच की जाती रही। इसके साथ ही पुत्रवधू सुहानी के व्यवहार की शिकायत कई बार उसके मायके वालों से भी की गई।
रणजीत का कहना है कि 16 अप्रैल 2020 को शाम पांच बजे उनके घर में पूजा थी। जिसमें उसकी पुत्रवधू शामिल नहीं हुई। पूजा के दौरान ही पुत्रवधू सुहानी के चींखने की आवाज आई तो सभी लोग उसके कमरे की तरफ गए। वहां जाकर देखा तो उनका बेटा अमित राणा पंखे से लटका हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। इसके साथ ही उसके पैर बेड पर टिके हुए थे और घुटने मुड़े हुए थे। जिसके बाद रणजीत अपने मकान मालिक अनिल कुमार की कार से अमित को लेकर सिटी अस्पताल पहुंचे। जहां रात पौने आठ बजे उसने बेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी पुत्रवधू ने साजिश के तहत बेटे का पोस्टमार्टम नहीं हो दिया। इसके बाद उनकी पुत्रवधू अपने मायके वालों के साथ अमित के तीजे के दिन अपने घर पर चली गई। आरोप है कि उनके बेटे को किसी साजिश के तहत मारा गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो कोर्ट की शरण ली। कोतवाल ने बताया कि पुत्रवधू सुहानी, ससुर ओमकार सिंह, सास आशा देवी व अनूप निवासीगण ग्राम मझरा मोहल्ला सैफनी थाना शाहबाद जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व सुहानी के मामा बंटी व टिंकू निवासीगण रमपुरा तहसील बिलारी थाना हजरत नगर जिला मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें