फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के कलाकारों स्वच्छता अभियान पर लघु फिल्म बनाई

विज्ञापन
शहर में स्वच्छता को लेकर बनाई गई शॉट फिल्म की जानकारी देते समाजसेवी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार के समाजसेवियों ने शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए शॉट फिल्म बनाकर लोगों को दो डस्टबिन का प्रयोग कर सहयोग के लिए जागरूक किया। इस शॉट फिल्म में मुख्य भूमिका वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने निभाई है। डॉ. विशाल ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया। जबकि फिल्म का कांस्पेट सुयोग्य एकेडमी के संचालक शिक्षाविद भावेश पाठक ने तैयार किया। वहीं फिल्म की पटकथा वरिष्ठ समाजसेवी और पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने लिखी।
विज्ञापन

मॉडल कालोनी स्थित होटल जगत इन में एडीएम हरिद्वार पीएल शाह शॉर्ट फिल्म का उद्घाटन किया। फिल्म को बाबा दीप सिंह इनफोटेक के बैनर तले बनाया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए एडीएम पीएल शाह ने बताया कि वेस्ट आज वैश्विक समस्या बन गया है। हरिद्वार तीर्थ नगरी है, जहां लाखों लोग सालाना आते हैं। ऐसे में हरिद्वार की सफाई व्यवस्था के लिए सभी को पहल करना जरूरी है। फिल्म के जरिये दो डस्टबिन क्यों है जरूरी का संदेश बहुत ही अच्छे तरीके से दिया गया है। डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हम शहरवासियों की जिम्मेदारी है कि खुद ही पहल करे। समाजसेवी सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरिद्वार शहर हमारा अपना है और इसको साफ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें