फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी किशोरी ने क्यों की मौत से दोस्ती

Mon, 14 Nov 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी की खुदकुशी अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। बड़ा सवाल यह है कि रेप पीड़िता के पास आखिरकार जहरीला पदार्थ कहां से आया। आखिर जब उसने जहर खाया तब परिजन क्या कर रहे थे। परिजन ने किशोरी के जहर खा लेने की सूचना स्थानीय पुलिस को एक दिन बाद क्यों दी। ऐसे कई सवाल के जवाब बूझने के लिए पुलिस तैयार बैठी है।

पुलिस की मानें तो किशोरी ने रेप के आरोपी युवक को क्लीन चिट दे दी थी। इससे साफ है कि उसके जेहन में आपबीती को लेकर कोई टीस बाकी नहीं थी।  कोर्ट में  किशोरी ने कह दिया था कि, वह अपनी इच्छा से पड़ोसी के घर गई थी। इसके बाद आखिर उसने आत्महत्या क्यों की। ये सवाल हर किसी को कौंध रहा है। किशोरी के दिमाग में आखिर ऐसा क्या घूम रहा था जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल के अनुसार आखिर किशोरी के पास जहरीला पदार्थ कहां से आया ये बड़ा सवाल है। शोक में डूबे परिजन से अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। परिजन ने पुलिस को सूचना देना क्यों आवश्यक नहीं समझा। ऐसे कई सवालों को लेकर परिजन से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जौलीग्रांट दौड़ी थी पुलिस
किशोरी के जहरीले पदार्थ खा लेने की सूचना जब पुलिस को मिली थी तब विवेचनाधिकारी ने जौलीग्रांट की दौड़ लगाई थी लेकिन विवेचनाधिकारी टीना रावत किशोरी के बयान नहीं दर्ज कर पाई थी। क्योंकि, उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी।
विज्ञापन


मुंह फेर रहे ग्रामीण
 गांववाले भी खामोश हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गांव में उस गली में सन्नाटा पसरा है जिस गली में मृतका का घर है। गांव बस्ती और लड़की का मामला होने के कारण कोई भी इस मामले में चर्चा करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें