फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता के सपनों पर फिरा पानी

Tue, 24 May 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
किसानों के अरमान पर फिरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। सोमवार की शाम को आया आंधी-तूफान जिले के बागवानों और किसानों  मेहनत पर पानी फेर दिया। मंगलवार सुबह जब बाग मालिक खेतों की तरफ गए तो चारों ओर उन्हें तबाही का मंजर दिखाई दिया। आम, लीची, नाशपाती, आडू के पेड़ों के नीचे कच्चे फलों के ढेर लगे थे। किसानों ने यह नजारा देखा तो उनके माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। इसके अलावा
विज्ञापन

लौकी, तुरई, टमाटर, पत्ता गोभी आदि सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने फसलों को पहुंचे नुकसान का सर्वे कराने के आदेश दिए हैं।
इस साल आम के बागों में अच्छा बौर आया था। उत्साहित बागवानों ने धुलाई एवं कीटनाशकों के छिड़काव कर बौर को बचाया। जिससे आम का फल बहुत अच्छा तैयार हो रहा था।  आम के पेड़ों पर पत्तियों से ज्यादा आम ही आम दिखाई देता था। इससे उम्मीद जताई जा रही कि बाग मालिकों को खूब फायदा होगा। सोमवार शाम को आयी तेज आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। करीब घंटे भर चली आंधी से शाखाओं के साथ आम के फल टूट गया। पेड़ों के नीचे आम ही आम दिखाई दे रहे थे। मंगलवार सुबह टूटे फलों का चुगान शुरू हुआ तो जगह-जगह ढेर लग गए। गुरुकुल कांगड़ी के बाग के ठेकेदार शकील एवं मोबिन ने बताया कि भारी नुकसान हो गया। पेड़ खाली हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बिना जाली पड़े आम हैं, क्योंकि यह आम आचार के भी काम नहीं आ सकता। केवल सब्जी के काम आ सकता है।
विज्ञापन

----------
मंडी में लगे रहे ढेर
आंधी से टूटे आम को को लेकर बागवान सब्जी मंडी ज्वालापुर में पहुंचे। लेकिन वहां पर आम का खरीदार नहीं मिला। कुछ बागवानों की आधे आम सस्ते रेट पर बमुश्किल ही बिक सके। इससे कई को आम को लेकर लौटना पड़ा, किराया भी नहीं निकल सका।
----------------
सैकड़ो बीघा सब्जी की फसल प्रभावित
धनौरी और आसपास के क्षेत्र में लौक तौरी और टमाटर आदि की सैकड़ों बीघा फसल भी इस आंधी से प्रभावित हुई है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों धनपाल रमेश सुरेंद्र आदि ने बताया कि एक एक किसान को कई-कई हजार का नुकसान हुआ है। अधिकतर सब्जी खेत में ही खराब हो गए हैं।
-----------
जिला उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह ने बताया कि आंधी में आम के बागों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अभी तक आए आकलन के अनुसार आम की फसल में 20 प्रतिशत तक का नुकसान है। हालांकि फसल पकने के बाद ही पूरा आकलन हो पाता है, लेकिन जिस प्रकार से आम की फसल नीचे गिरी है, उसमें भारी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
--------------
65 गांवों में चार पहर से बिजली गुल
धनौरी। धनौरी बिजलीघर को आ रही सप्लाई की लाइन पर पेड़ गिर जाने पर तार टूट गए। जिससे धनौरी फीडर के सभी उप स्टेशन पर आपूर्ति बंद हो गई। इससे क्षेत्र के 65 गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा, साथ ही दिन में भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। मंगलवार को भी पूरे दिन से देर शाम तक तारों को जोड़ने का काम जारी। प्राइवेट मजदूर लेकर तारों को जोड़ने एवं तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने काम जारी रहा। जेई अतुल रावत ने बताया कि देर शाम आठ बजे तक ही बिजली सुचारु होने की उम्मीद है। वहीं बिजली न होने से पूरे दिन लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट सके।
वहीं पथरी क्षेत्र में आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। दिन में भी कई बार बिजली का कट ऑफ रहा। श्यामपुर क्षेत्र में दोपहर तक बिजली गुल रही।
----------------
शहर के नाले चौक होने से भरा पानी
हरिद्वार। कटहरा बाजार, भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक कनखल के कई कालोनियों में पानी भर गया। पूरी रात लोग पानी निकालते रहे। कटहरा बाजार में अधिक बदतर स्थिति हो गई। बारिश के पानी न निकलने का कारण ना लों का चौक होना रहा।
----------------
तापमान में आई 4 डिग्री की गिरावट
हरिद्वार। सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश रात को भी जारी रही। मंगलवार की सुबह तड़के में हुई बूंदाबांदी और पूरे दिन बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रात में भी मौसम बेहतर रहा। पूरी रात ठंडी हवा चलती रही। इससे न्यूनतम तापमान में भी 25 डिग्री के मुकाबले में 6 डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें