फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विहिप संस्कारों के दीपों से दूर कर रहा अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड के सेवा विभाग की ओर से अशोक सिंघल सेवाधाम वात्सल्य वाटिका में चल रहा दो दिवसीय सेवा कुंभ का समापन हो गया। इसमें सेवा कार्य बढ़ाने का संकल्प
विज्ञापन


लिया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जिन संस्कार-दीपों को प्रज्वलित कर समाज के अंधकार को दूर कर रही है, वह केवल सेवा-कार्य नहीं, बल्कि, भारत के भविष्य का आधार तैयार करने वाला राष्ट्रीय आंदोलन है। उत्तराखंड में सेवा कार्यों की यह गति आने वाले वर्षों में समाज-परिवर्तन की निर्णायक धुरी बनेगी।

विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री आनंद हरबोला ने कहा विश्व हिंदू परिषद का सेवा मॉडल उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि, पूरे राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है। सेवा कुंभ समाज में सजगता, संवेदना और संगठन की शक्ति को बढ़ाता है। हमारा उद्देश्य सबल समाज, संस्कारित समाज और समरस राष्ट्र यथार्थ रूप में साकार हो रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, सिमरनजीत कौर, रविदेव आनंद, भारत गगन अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, बलराम कपूर, संजीव गुप्ता, दीपक धीमान, संजीव धीमान, दीपक तालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें