फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर वरूण वालियान का किया स्वागत

विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर वरूण वालियान का स्वागत करते कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए वरुण बालियान का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। ज्वालापुर स्थित एक बैंकेट हाल में युवा नेता शहाबुद्दीन अंसारी के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि बालियान को प्रदेश प्रवक्ता जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में हरिद्वार के तीन युवाओं तुषार कपिल, हिमांशु बहुगुणा, वरुण बालियान तथा जिला प्रवक्ता के रूप में नीतू बिष्ट का मनोयन कर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने हरिद्वार जनपद में पार्टी का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर यशवंत सैनी, हाजी नईम कुरैशी, शहाबुद्दीन अंसारी, अंकित चौहान, पार्षद मेहरबान खान, सद्दीक गाड़ा, संगम शर्मा, जफर अब्बासी, रियाज मन्नू, अनिल चौहान, शौकीन, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, इरफान अंसारी, वसीम सलमानी, भूपेंद्र वशिष्ठ, सुनील, दिनेश पुंडीर, आकाश भाटी, नितिन यादव, सोनू शर्मा, सचिन कुमार, मोहित चौधरी, राजू कुमार, सन्नी मेहरोलिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ज्ञापन
ऑल ओवर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम भगवत किशोर मिश्र को सौंपा है। ज्ञापन में डीजल की दरों और कॉमर्शियल वाहनों के दो वर्ष का टैक्स एवं बैंक की किस्तों पर ब्याज माफ करने समेत कई मांगे की गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राव अखलाक ने कहा कि फाइनेंस कंपनी वाहन स्वामियों का उत्पीड़न कर रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। सरकार ट्रांसपोर्टरों की सहूलियत बढ़ाने के बजाय डीजल के दाम बढ़ाकर उनका व्यवसाय खत्म कर रही है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आगामी 15 दिन तक सरकार के फैसले का इंतजार करेगी। इस अवधि में सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाती तो ट्रांसपोर्टर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विक्की चौधरी, अधिवक्ता मो. यूनुस, अधिवक्ता फरमूद अली, शमशीद अली, अकरम हुसैन, सुहेल, राव आबाद, छोटे खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें