रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने कई इलाकों में अभियान चलाकर अवैध रूप से लगी अस्थाई दुकानों को एक सिरे से हटवा दिया। यही नहीं प्लास्टिक कैन बेच रहे लोगों को भी चेतावनी देकर वहां से हटा दिया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरी। पुलिस फोर्स ने रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से लगी दुकानें हटवा दी। आमजन को जानकारी भी दी कि इस वर्ष कांवड़ मेला नहीं होगा। न ही कांवड़ की दुकानें लगेंगी। यदि कोई जबरन यहां आने की कोशिश करता है या कोई कांवड़ का सामान बेचता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।