फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदना और सचिन को मिली इंटक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
इंटक की राधा कृष्ण धाम भूपतवाला में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कांग्रेस के पदाधिक? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राधा कृष्ण धाम में हुई इंटक की बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजबीर चौहान, गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और इंटक यूथ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नीरज भंडारी ने संगठन विस्तार की घोषणा की। वंदना गुप्ता को हरिद्वार महिला इंटक जिलाध्यक्ष और सचिन जॉन को हरिद्वार शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि इंटक मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाला सबसे बड़ा संगठन है। हरिद्वार में संगठन विस्तार से कांग्रेस मजबूत होगी। राष्ट्रीय सचिव राजबीर चौहान ने कहा कि इंटक के तीन करोड़ से ज्यादा सदस्य देशभर में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जितेंद्र कुमार और नीरज भंडारी ने कहा कि वंदना गुप्ता और सचिन जॉन के नेतृत्व में हरिद्वार जिले में टीम मजबूत होगी। इस दौरान तरुण व्यास, सुजीत भारद्वाज, दीपक पांडेय, वेदांत उपाध्याय, विधानसभा यूथ अध्यक्ष आकाश भाटी, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव, रमणीक सिंह, शरद कुमार, टिंकू गोस्वामी, करन राणा, महेंद्र, रिंकू, पुनीत आहूजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें