फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने का किया वादा

Sun, 26 Jun 2016 12:49 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
नंबर वन बनाएंगे उत्तराखंड को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित शंखनाद रैली के माध्यम से प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है। लोगों का मूड भांपने में माहिर अमित शाह ने भाषण में स्थानीय मुद्दों को शामिल करते हुए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अगली बार हमें मौका दीजिए हम इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।
विज्ञापन

अपने भाषण के दौरान अमित शाह भीड़ से संवाद स्थापित करते हुए दिखे। अपने द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब वो भीड़ से पूछते रहे। उन्होंने भीड़ से पूछा कि हरीश रावत का स्टिंग देखा था कि नहीं। हरीश रावत अपनी सरकार को बचाने के लिए जो पैसे खर्च कर रहे हैं वो किसका है? भीड़ से आवाज आई, हमारा है। अगर पैसा आपका है तो इस भ्रष्टाचारी सरकार को बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं? उखाड़ फेंको इस भ्रष्टाचारी सरकारी को। फिर कहा चलो कुछ दिन और बर्दाश्त कर लो, जब चुनाव आए तो इस सरकार को उखाड़ फेंकना। हमें मौका देना हम वादा करते हैं कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी का उपयोग पहाड़ के लिए करेंगे। उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाकर दिखाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार से दो साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे हैं। वो हरीश रावत से क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि उन्होंने दो साल में क्या-क्या किया।  इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं से भी अवगत कराया। जिसमें चारधाम यात्रा के सहायता, आल वेदर रोड के लिए 12,500 रुपये व कैलाश-मानसरोवर मार्ग को खोलना शामिल है। शंखनाद रैली में शामिल होने वाले पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व पदाधिकारी भी चुनावी रंग में रंगे दिखाई दिए। सभी ने हरीश रावत सरकार पर हमला बोला।  कुछ विधायकों व पूर्व विधायकों के समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें