फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा, सात लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कई लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कनखल में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया है। सड़क पर हुड़दंग हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को अलग-थलग कर शांत कराया। इस बीच वह फिर से मारपीट पर उतारू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी सौरभ, मनोज, अनमोल, रोहित चौहान, हरमिंदर, राधेश्याम, करण भाटिया का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें