फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र की मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित

विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर मां की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान कर्मकांड करते केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजें - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर की अस्थियां शुक्रवार को गंगा में विसर्जित की गईं। केंद्रीय मंत्री के साथ उनका परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचा। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर का बीते रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। शुक्रवार को गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से हवाई मार्ग से परिवार के साथ अस्थियां लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर पहुंचे। हरकी पैड़ी पर पंडित राम प्रताप श्रीनिवास और कुएं वाले तीर्थ पुरोहित आशीष गौतम ने विधि विधान से अस्थि विसर्जन की अंतिम क्रियाएं कराईं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दी। श्रीगंगा सभा के कार्यालय में केंद्रीय मंत्री को गंगाजलि और प्रसाद भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें