जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद ज?
- फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु-संत सनातन धर्म की ध्वजा के वाहक हैं। संत निर्मल हृदय के होते हैं। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की सादगी के बारे में काफी सुना था, लेकिन कभी दर्शन नहीं हो पाए थे। अब उनके दर्शन कर वह पुण्य के भागी बने हैं।
कनखल स्थित जगद्गुुरु आश्रम पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि महाराज किसी भी प्रकार की भव्यता से दूर रहते हैं। हर समय समाज की चिंता में लगे रहते हैं। ऐसे संत से मिलना उनका सौभाग्य है। संतों का आशीर्वाद हर संकट का समाधान करता है। साधु-संत गृहस्थ जीवन और अपने परिवार का त्याग कर जीव जगत के कल्याण एवं सेवा में जीवन पर्यंत योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर जनता ने दिखाया है कि आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। कोयले की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार बारिश नवंबर तक होती रही। इसके चलते कुछ दिक्कतें आई थीं। कोयला अब देश में भरपूर मात्रा में है।