फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार स्कूटर से भिड़ी, दंपति की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद।  हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर शनिवार तड़के रानीपुर झाल के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर से  स्कूटर सवार दंपति की मौत को गई। उनकी पुत्री को गंभीर रूप से घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बड़ी बात यह है कि हादसे में कार भी पुल से नीचे गिर गई। लेकिन उसमें सवार चार लोगों को चोट तक नहीं आई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

   
कार्यवाहक थानाध्यक्ष मंसूर अली ने बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे बहादराबाद में एक शादी समारोह से भीगगोड़ा निवासी राजक़ुमार (50) अपनी पत्नी राजेश्वरी देेवी तथा बेटी रेखा के साथ स्कूटर से हरिद्वार लौट रहे थे। तभी दिल्ली से हरिद्वार आ रही एक अनियंत्रित कार ने रानीपुर झाल के पास उनके स्कूटर को तेज टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी रानीपुर झाल पुल से नीचे नहर में जा गिरी। सड़क हादसे में स्कूटर सवार राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राजेश्वरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक पवन शर्मा और हरीश, दीपक तथा सुरेंद्र रावत निवासी बाबागंज ग्राम मुनिरिका थाना बसंत विहार नई दिल्ली हैं।  
विज्ञापन

 
हेलमेट नहीं पहने था स्कूटर सवार
बहादराबाद। कार की चपेट में आए स्कूटर सवार ने अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। बहादराबाद शादी समारोह से लौट रहे राजकुमार ने स्कूटर चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिससे कार की चपेट में आकर उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें