फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव की पाठशाला अर्द्धकुंभ: सिद्धू

Sun, 24 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
समाराेह काो संबाोधित करते डीजीपी ‌। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला सकुशल संपन्न होने से उत्साहित मेला पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार शाम पंतद्वीप मैदान में बड़े खाने के साथ जश्न मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीजीपी बीएस सिद्धू ने मेले में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और पुरस्कार स्वरूप सात दिन अवकाश देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीजीपी ने कहा जिस दौर में मेला हुआ उस समय आतंकवाद को लेकर माहौल संवेदनशील था। लेकिन पुलिसवालों ने साजिश को नाकाम करते हुए पहले ही संदिग्धों को धर दबोचा। अर्द्धकुंभ जैसे आयोजन पुलिस की नौकरी में अनुभव का सबसे बड़ा माध्यम होते हैं। नवागत पुलिसकर्मियों से उन्होंने आह्वान किया कि इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों से जो कुछ भी सीखा उसे नौकरी के दौरान व्यवहार में लाएं। एडीजी अनिल रतूड़ी भी मेला ड्यूटी करने वाले जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा और उन्होंने एक बड़े आयोजन का हिस्सा बनने पर बधाई दी। आईजी और मेला के सुरक्षा प्रभारी रहे जीएस मर्तोलिया ने कार्ययोजना बनाने से लेकर अंतिम स्नान तक उसे मूर्त रुप देने के बारे में जानकारी दी। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि अर्द्धकुंभ का एक अलग अनुभव रहा।

इस अवसर पर एडीजी एम गणपति, एडीजी कार्मिक राम सिंह मीणा,  ाईजी जीएन गोस्वामी, आईजी दीपम सेठ, एसएसपी अर्द्धकुंभ जेआर जोशी, डीएम हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी पौड़ी राजीव स्वरूप, जयराम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, मेयर मनोज गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, व्यापारी नेता कैलाश केशवानी, संजीव नैय्यर, कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एएसपी श्वेता चौबे, एचआरडीए की सचिव निधि यादव, एएसपी मणिकांत मिश्रा, एएसपी जगदीश चंद्र,  सीओ जेपी जुयाल समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीओ यातायात प्रकाश देवली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें