फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला अस्पताल में तीन दिन बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महिला अस्पताल में तीन दिन बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। इससे गर्भवतियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. मनीष दत्त अवकाश पर गए हुए थे। महिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं, लेकिन ऐसे में अल्ट्रासाउंड़ न होने से गर्भवती महिलाओं को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के ड्यूटी पर आने से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए। गर्भवती महिलाओं की ओर से महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट से अल्ट्रासाउंड कराए गए। अब मरीजों के नियमित अल्ट्रासाउंड महिला जिला अस्पताल में होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें