फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से लौटते समय कर्मचारी से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिंकू निवासी ग्राम खुवाग जीपुर थाना मंडावर बिजनौर हाल काला गेट रोशनाबाद से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रियांशु निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद सिडकुल फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विशाल गुप्ता निवासी सिसावा थाना रोजा शाहजहांपुर हाल डैंसो चौक के पास सिडकुल ने शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 18 दिसंबर की रात वह शिवशक्ति कंपनी से वापस लौट रहा था तो रास्ते में प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम दवा चौक बरगद के पेड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक पर भागते हुए एक आरोपी रिंकु को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा प्रियांशु अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी रिंकु से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें