। युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत देकर बताया कि दो साल पहले जब उसके पिता बीमार थे तो उनको देखने के लिए गोपाल निवासी जगजीतपुर का उनके घर पर आना जाना रहता था। आरोप है कि उसके पिता की मौत से चार दिन पहले आरोपी गोपाल उसके अपने दोस्त जोनू के कमरे पर जगजीतपुर लेकर गया और उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी गोपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जोनू ने अश्लील वीडियो बनाई। युवती का आरोप है कि इसके बाद जोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गोपाल ने वीडियो बनाया। आरोप है कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहे हैं। वहीं किसी को भी बताने पर उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।