फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्नेचर्स, एक सुनार गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर पुलिस ने दो स्नेचर्स और एक सुनार को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवालिक नगर-ज्वालापुर से लूटी गई पांच सोने की चेन बरामद की है।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली रानीपुर कैंपस में संवाददाताओं को एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि 29 अक्तूबर को शिवालिक नगर निवासी संतोष कुमार की मां के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। फिर तीन नवंबर को वहीं के रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां स्नेचर्स की शिकार बनी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नेचर्स की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम ने शिवालिक नगर से दो संदिग्ध बाइकसवार युवक दबोचे। पीड़ित महिलाओं ने युवकों की पहचान चेन स्नेचर्स के रूप में की।

उसके बाद सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों स्नेचर्स ने शिवालिक नगर एवं ज्वालापुर क्षेत्र में पांच स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि सभी चेन उन्होंने कनखल के सराफा बाजार में श्री सांई ज्वैलर्स को बेची है। उसके बाद पुलिस ने सुनार आनंद गौरव निवासी (मूल निवासी तोपिन कट्टी, खानपुर, जिला बेलगांव, कर्नाटक) हाल निवासी गली तीन, शिवपुरी, जगजीतपुर, कनखल के कब्जे से पांच सोने की चेन बरामद की। एसएसपी ने बताया कि स्नेचर्स अंकित सैनी और सूरज सैनी निवासीगण शांतरशाह, बहादराबाद ने कबूला है कि उन्होंने औने-पौने दाम में सभी चेन बेच दी थी। लूटी चेन खरीदने के आरोप में सुनार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन


संपन्न घराने से ताल्लुक रखते हैं स्नेचर्स
स्नेचर्स संपन्न घराने से ताल्लुक रखते हैं। 10वीं तक पढ़े लिखे सूरज सैनी के पिता सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी रहे हैं। उनके पास कई बीघा भूमि है। दूसरे स्नेचर के पिता के पास भी काफी जमीन है।

शौक करते थे पूरे
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चेन स्नेचर्स अपने शौक पूरे करने के लिए स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह बात कबूली है। बकौल पुलिस स्नेचर्स औने-पौने दाम में चेन बेचकर मोबाइल फोन, कपड़े आदि खरीदते थे। स्नेचिंग की राह उन्होंने आशु नाम के अपने दोस्त संग पकड़ी। आशु इस वक्त जेल में बंद है।

टंकी पर सफेद निशान से पहचान
सीसीटीवी फुटैज में काले रंग की बाइक की पेट्रोल की टंकी पर दोनों तरफ एक सफेद निशान बना हुआ था। तब से पुलिस टंकी पर सफेद निशान लगे बाइक की खोजबीन कर रही थी। बुधवार को चेतक सवार दो पुलिसकर्मियों ने जब यह बाइक देखी तो उनकी बांछे खिल गई। उसके बाद पूरे मामले की गुत्थी सुलझती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें