फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी स्कार्पियो

Sat, 05 Nov 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऋषिकेश हाईवे पर दूधाधारी तिराहे के पास एक स्कार्पियो कार पल भर में आग की भेंट चढ़ गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो युवक आग भड़कने से पहले ही नीचे उतर गए।

हादसा तब हुआ जब मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी नीरज अपने दोस्त प्रवीण के साथ जौलीग्रांट अस्पताल, देहरादून में भर्ती अपने दोस्त की बेटी को खून देकर लौट रहे थे। दूधाधारी चौक के पास पहुंचने पर कार से कुछ जलने की बदबू आने पर उन्होंने कार साइड में रोक ली। जैसे ही वे नीचे उतरकर जलने की गंध देखने लगे तब आग भड़क गई। आस पास से पानी लेकर आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इधर, यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। इधर, एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा ने खुद पहुंचकर दमकल वाहन का रिस्पॉंस टाइम चेक किया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक आग जल चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि कार में कोई कीमती वस्तु नहीं थी। दमकल वाहन जाम में फंस गया था इसलिए उसे दस मिनट आने में लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें