दरगाह साबिर पाक की पांच गोलकों से बीस लाख रुपये से अधिक की दान राशि निकली है। गोलकों से दो लाख रुपये सड़े-गले भी पाए गए।
शनिवार को दरगाह साबिर पाक की एक बड़ी गोलक की गिनती की गई थी, जिसमें से दस लाख 26 हजार रुपये निकले थे। बुधवार को चार और गोलकों की गिनती की गई। इन गोलकों में से भी दस लाख रुपये की दान के रूप में प्राप्त हुआ।
नायब तहसीलदार चित्र कुमार त्यागी ने बताया कि गोलकों में से करीब दो लाख रुपये सड़े-गले नोट पाए गए हैं। गोलकों की गिनती के दौरान विधायक हरिदास और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष राव काले खां ने निरीक्षण किया। हरिदास एवं काले खां ने कहा कि शासन-प्रशासन से मिलकर ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी।
जिससे गोलकों में दान के रूप में डाली गई राशि खराब न हो। प्रशासन से जल्दी-जल्दी गोलक खोलने का अनुरोध किया जाएगा।