फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो दिन की बारिश में उजागर हुई व्यवस्थाओं की पोल, सड़कें बनीं मुसीबत

Mon, 13 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिपुर कला, सप्तऋषि और भूपतवाला में सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और गड्ढों से बड़ी परेशानी
विज्ञापन

सप्तऋषि। हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में मानसून की शुरुआत ने बुनियादी ढांचे और नगर निगम के मानसून पूर्व की व्यवस्थाओं के दावों की हवा निकाल दी है। दो दिन हुई बारिश के बाद हरिपुर कला, सप्तऋषि, भूपतवाला के व्यापारिक क्षेत्र और मुख्य बाजारों की सड़के सीवर गंदगी से भरी दिख रही है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिसमें लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सीवर का काला गंदा पानी सड़कों पर दुकानों के सामने फैल गया है और मुख्य मार्ग पर सीवर के ढक्कन खुले हैं सड़क पर कीचड़ गंदगी फैला हुआ है।
विज्ञापन

सौरभ, व्यापारी


बारिश के कारण बने गड्ढे और कीचड़ से राहगीर परेशान हैं, पानी निकासी की व्यवस्था के अभाव के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। बाजार आने वाले कई लोग गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
सतीश, व्यापारी
-

प्रशासन ने मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा किया था जो पूरी तरह गलत साबित हुआ है, सड़कों पर फैली हुई गंदगी के कारण ग्राहकों ने बाजार से दूरी बनाई ली है। ऐसे में नुकसान कारोबारियों का है।
विज्ञापन

राजीव, कारोबारी
-

पिछले छह माह से आश्रम के सामने सीवर का गड्ढा बन जाने से यात्रा सीजन के समय आश्रम में यात्री नहीं ठहरे और सड़क पर बहते सीवर गंदगी के कारण वीकेंड पर भी यात्री भी नहीं आ रहे हैं। इस क्षेत्र का व्यापार बुरी तरह से ठप हो गया है।
अनिक, अनिक प्रबंधक श्रीरूद्र धाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें